बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के बालोतरा सी पी ई सेंटर के वार्षिक सभा में सर्व सम्मति से सीए पवन गर्ग संयोजक सीए जितेंद्र मंत्री सहसंयोजक चयनित किए गए।

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के बालोतरा सी पी ई सेंटर के वार्षिक सभा में सर्व सम्मति से सीए पवन गर्ग संयोजक सीए जितेंद्र मंत्री सहसंयोजक चयनित किए गए। सिल्वर एलाइट में आयोजित वार्षिक सभा में जितेंद्र मंत्री ने अपने कार्यकाल का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने अपने कार्यकाल में सभी के सहयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया । निर्वाचन अधिकारी सीए उमेश बजारी के नेतृत्व में आयोजित चुनाव कार्यक्रम से सीए पवन गर्ग को संयोजक, सीए जितेंद्र मंत्री को सह संयोजक
एवं सीए विजय वडेरा को कोषाध्यक्ष पुनः सर्व समिति से चयनित किया गया । इस अवसर पर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने बालोतरा सी पी ई सेंटर के द्वारा किए गए ज्ञानवर्धक कार्यों को सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक भी कार्य करने के लिए टीम को बधाई दी। सीए अशोक बंसल , सीए रमेश टावरी,सीए नीरज गोयल, सीए अभिषेक गुप्ता,सीए जावेद मोहम्मद सहित सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगामी वर्ष के लिए रीडिंग केंद्र एवं संभव हो तो भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव रखे, बैठक में उपस्थित सदस्यो राम कुमार, संजय सिंघल, हर्षित अग्रवाल, कीर्ती ढेलरीय,हसमुख गोगड, आशीष जिंदल, राजेश सिंहल, भरत सिंहल, आयुष गुप्ता, पीयूष जैन, दिलीप गोयल, जनक सिंहल सहित सदस्यों ने पदाधिकारियों को शुभ कामनाएं व्यक्त की।

Subscribe to my channel


