चचोर से लोटवास मगरा स्टीमर पर जाने के लिए एकमात्र कच्चा रास्ता है जिससे डूब क्षेत्र से होते हुए गरोठ तहसील को स्टीमर के रास्ते से जोड़ता है उसी रास्ते पर चचोर से स्टीमर की दूरी लगभग 4 किलोमीटर की है उस दायरे में लगभग 2 किलोमीटर के आसपास कच्चा रास्ते पर चलना पड़ता है उस रास्ते पर रास्ता सही नहीं होने की वजह से संभाल कर चलना पड़ता है ।सवारियों को जंगल एरिया से होते हुए जाना पड़ता है। वहां पर ना कोई खेती है। ना कोई किसान। बंजर भूमि है इस बंजर भूमि में8 से 10 आवारा कुत्तों का एक झुंड वही आसपास घूमता रहता है जो स्टीमर के जाने वाले सवारी व पैदल चलने वाले सवारी पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं इस और शासन और प्रशासन को ध्यान देना चाहिए क्योंकि अभी-अभी की घटना है भानपुरा तहसील के अंतर्गत 7 कुत्तों ने हमला कर एक बालिका को नोच डाला था जिसमें उसकी मौत हो गई थी वही हादसा चचौर से स्टीमर रोड पर जो देवनारायण मगरे के नाम से फेमस है उसके आसपास 8 से 10 आवारा कुत्तों का झूड घूमता रहता है जो आम लोगो पर हमला कर रहे हैं आए दिन स्टीमर पर जाने वाली सवारी पर यह कुत्ते हमले करने से बाज नही आ रहे हैं जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।। ख़बर सूत्रो से प्राप्त,,,,,,