लोकसभा चुनाव को पुनः जितने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से लग गई है। पार्टी के निर्देशानुसार शुक्रवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के लोहरैया मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र जिगिना में सभी बूथ प्रमुखों की बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडे मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं की एक जिम्मेदारी है। जिस प्रकार से सभी कार्यकर्ताओं ने मन लगाकर केंद्र में भाजपा की दो बार सरकार बनाई है। इस प्रकार से हमें तीसरी बार भी केंद्र में मोदी की सरकार बनानी है। केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है। मोदी जी द्वारा हर गरीब को मकान और खाना दिया जा रहा है। मोदी जी द्वारा हर किसान को साल में ₹6000 दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलीप राय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सच्चिदानंद निगम द्वारा किया गया। इस बैठक में सभी बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुख भी मौजूद रहे।इस बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक राणा प्रताप राय, प्रभारी संजय सिंह राठौर,रवी निषाद, यशोदा देवी, योगेन्द्र शुक्ल, श्री निषाद, दिनेश निषाद सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शक्ति केंद्र की बैठक को सम्बोधित करते भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडे