LIVE TVखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वार्षिक कार्ययोजना प्रतिवेदन के अनुमोदन हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

जयबीर सिंह (खैरथल तिजारा)

खैरथल-तिजारा 14 मार्च। जिला कलक्टर पदेन जिला परियोजना समन्वयक इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार योजना जिला खैरथल-तिजारा डाॅ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में करवाये जाने वाले कार्यों की वार्षिक कार्ययोजना प्रतिवेदन तैयार कर अनुमोदन करवाये जाने हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय कमेटी की बैठक का आयोजन जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में किया गया। बैठक में डीएफओ अलवर, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, एसई पीडब्ल्यूडी बाबूलाल, नगर परिषद खैरथल आयुक्त श्याम बिहारी गोयल, नगर परिषद आयुक्त तिजारा, नगर परिषद आयुक्त भिवाड़ी सहित चारों नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों द्वारा बनाये वार्षिक कार्ययोजना प्रतिवेदन में लिए कार्यों को सुना। जिस पर उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग एवं सौंदर्यकरण विजन को ध्यान में रखते हुए कार्यों का अनुमोदन किया। उन्होंने नगर परिषद भिवाड़ी आयुक्त को इस योजना के तहत लिए गए जोहड़ कार्य को भिवाड़ी के आसपास क्षेत्र में ऐसी जगह तैयार करने के निर्देश दिए जिससे कि वर्षा ऋतु में पानी को उन जोहड़ों तक पहुंचा जा सके ताकि सड़कों पर पानी भराव की समस्या उत्पन्न ना हो साथ ही भूजल स्तर बढ़ सके। उन्होंने सभी नगर निकायों को इस तरह के विकल्प ढूंढने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने वार्षिक कार्ययोजना में मुख्य मार्गों, पार्क इत्यादि जगहों पर पेड़ पौधे लगाने के कार्यों का अनुमोदन किया। उन्होंने पूरे जिले में चिन्हित जगह पर एक प्रकार की राजस्थानी कल्चर एवं फॉरेस्ट थीम पर आधारित पेंटिंग्स एवं रंग रोगन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थान, पार्क, श्मशान घाट रंग रोगन इत्यादि कार्यों का अनुमोदन किया।

Subscribe to my channel


