खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

We Are Foundation के द्वारा निशुल्क मार्शल आर्ट कैंप लगाया गया

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

We Are Foundation की फाउंडर चेयरमैन डायरेक्टर अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार व बोर्ड ऑफ मेंबर ज्ञाना कच्छावा के नेतृत्व में फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क मार्शल आर्ट कैंप लगाया गया मार्शल आर्ट कैंप लगातार 10 दिनों तक चला मुक्ता प्रसाद कॉलोनी सेक्टर नंबर 9 में इस कैंप को पीटीआई सुधांशु कश्यप और ज्ञाना कच्छावा के द्वारा बेहतरीन तरीके से संभाला गया जहां पर 50 से भी अधिक बच्चों ने निशुल्क मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली बताया कि यह कैंप महिलाओं और बच्चों सभी वर्ग के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि आत्मरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी डिमांड है कब क्या कहां कोई घटना घटित हो जाए उसका हमें स्वयं को भी नहीं पता होता अगर बच्चा आत्मविश्वास से भरपूर और मार्शल आर्ट में निपुण होता है तो अपनी आत्मरक्षा कर सकता है

ज्ञाना कच्छावा ने कहा की मार्शल आर्ट के आधार पर मार्शल आर्ट्स को आर्म्ड (सशस्त्र) और अनआर्म्ड (निहत्था) दो श्रेणियों में बांटा जाता है और ऐसी सरल तरीके से कुछ ऐसी ट्रिक सिखायेंगी जिससे महिलाएं या बच्चे समस्या की घड़ी में अपनी आत्मरक्षा कर सकते हैं और आत्मरक्षा के द्वारा स्वयं को सुरक्षित कर सकते हैं सुधांशु कश्यप का भी बहुत बड़ा योगदान रहा मार्शल आर्ट वर्कशॉप के दिन विमला देवी जी ने ज्ञाना कच्छावा को माला पहनाकर उनका सम्मान किया इस अवसर पर सुधांशु कश्यप ,ज्ञाना कच्छावा, गीता देवी, सुनीता जेठवा और चित्रा सिंह आदि उपस्थित रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button