बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया उप कारागह का औचक निरीक्षण

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 26 फरवरी। उप-कारागृह बालोतरा का सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के सचिव सिद्धार्थ दीप ने औचक निरीक्षण किया।

 जेल निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा बंदियों से पृथक-पृथक संवाद किया तथा उनके प्रकरणों की नियमित पैरवी के लिए, निःशुल्क अधिवक्ता स्कीम, स्वास्थ्य समस्याएं व बंदियों के कारागृह में निरूद्ध रहने के दौरान अग्रिम अध्ययन संबंधी कई विषयों पर बातचीत की व 04 बंदियों के अधिवक्ता नहीं होने पर प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने हेतु कार्यवाही की। साथ ही सजायाफ्ता बंदियों सेे भी पृथक-पृथक संवाद कर उनके अपील से संबधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खाने-पीने की व्यवस्था जानी साथ ही जेल प्रशासन को उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कोई बंदी 18 साल से कम उम्र का नहीं पाया गया।

 उन्होंने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जेल में कुल 119 बंदी निरूद्ध पाये गये जो कारागृह की क्षमता 55 से अधिक है। अधिक संख्या को देखते हुए मूलभूत आवश्यकता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए।

 निरीक्षण के दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट नीरज चैधरी एवं उपकारापाल मनोहर सिंह उपस्थित रहें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button