LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
महावीर इंटरनेशनल जोनल के तत्वावधान में शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का समापन

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल जोनल के तत्वावधान में महावीर इंटरनेशनल केंद्र व वीरा केंद्र बालोतरा के विशेष सहयोग से विश्वस्तरीय मुंबई की जांच लैब द्वारा 12 दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का समापन ओसवाल समाज अध्यक्ष शांति लाल डागा, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम प्रकाश बांठिया द्वारा किया गया। जैन सराय में अयोजित इस ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा ,महावीर इंटरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया, जॉन अध्यक्ष पवन नाहटा, सचिव जवेरीलाल मेहता, कोषाध्यक्ष सुरेश गोठी, बाडमेर केंद्र अध्यक्ष बाबूलाल संकलेचा, पुर्व जोन चैयरमैन गौतम चंद डूंगरवाल,वीरा केंद्र अध्यक्ष चंद्रा बालड, प्रमिला सालेचा, यशोदा बालड, अनितादेवी,हीरालाल प्रजापति, जवाहरलाल हुंडिया, पारस गहलोत, रमेश त्रिवेदी , गौतम चंद दांती आदि सदस्यो ने भगवान महावीर स्वामीजी व गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य परिचर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। समापन समारोह में थायरोकेयर लैब के विकास ने कहा कि संपूर्ण रोग जांच शिविर में बालोतरा ,बाड़मेर ,जसोल पचपदरा एवं बायतु क्षेत्र में लोगों ने उत्साह के साथ में भाग लेकर रोगों की जांच कराई ,जिसमें महावीर इंटरनेशनल का विशेष योगदान रहा । मुख्य अतिथि शांतिलाल डागा ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सरहाना की एवं ऐसे कार्य भविष्य में भी करते रहने का अनुरोध किया। विशेष अतिथि अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने शिविर के सफल क्रियान्वित के लिए आयोजकों को एवं थायरोकेयर लैब के सदस्यों की सेवाओं को उल्लेखनीय कार्य बताया । जॉन चैयरमैन पवन नाहटा ने कहा कि गौरतलब है कि लगातार आठवें वर्ष आयोजित हो रहे इस शिविर सयोजक मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग किया। जोन सचिव जवेरीलाल मेहता ने व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में पूरे शरीर की करीब 70 जाँचो हेतु मात्र एक ब्लड सैंपल जाँच टीम के सदस्यों द्वारा लेकर वायुयान से प्रतिदिन मुंबई स्थित लेबोरेटरी भेजी गई अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जांच के पश्चात मरीजो को रिपोर्ट देकर परामर्श दिया गया। मुख्य रूप से पैकेज में विटामिन, लिवर ,किडनी ,थायराइड, त्रैमासिक शुगर, हार्ट, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया ,गठिया ,प्रोस्टेट आदि जांचे सम्मिलित है। निदेशक वीरा प्रमिला सालेचा ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर शिविर में सेवा देने वाले महावीर इंटरनेशनल बालोतरा, वीरा केंद्र , बाडमेर केंद्र के सदस्यों का सम्मान किया गया,साथ ही थायरोकेयर लैब प्रभारी विकास सहित टीम का सम्मान किया गया।

Subscribe to my channel


