ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

जिला बार एसोसिएशन नारनौल द्वारा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से नारनौल जिला मुख्यालय पर श्रम न्यायालय खोलने की की मांग

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

   *जिला बार एसोसिएशन नारनौल द्वारा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से नारनौल जिला मुख्यालय पर श्रम न्यायालय खोलने की की मांग*

        जिला बार एसोसिएशन नारनौल का एक प्रतिनिधि मंडल जिला बार एसोसिएशन नारनौल प्रधान श्री मनजीत सिंह यादव एडवोकेट व सचिव सुमित चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में श्रम, रोजगार एवम पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी भारत सरकार से आज मिला तथा उनसे निवेदन किया कि नारनौल जिला मुख्यालय पर श्रम न्यायालय अति शीघ्र स्थापति करवाया जाए, क्योंकि नारनौल में जिला न्यायालय है तथा कमिशनर(राजस्व ) तथा कलेक्टर न्यायालय स्थित है। परन्तु नारनौल में श्रम न्यायालय ना होने के कारण नारनौल के अधिवक्ताओं को व श्रमिको को परिवाद के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता है, जिसमें अधिवकताओ व परिवादियों को काफी समस्याओ का सामना करना पढ़ता है।

               *इस प्रस्ताव पर माननीय मंत्री भारत सरकार श्री भूपेन्द्र यादव ने विश्वास दिलाया कि इस विषय पर बात करके जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button