LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
आशुतोष सिन्हा बधाई के पात्र जिन्होंने पत्रकारों का दर्द समझा

संवाददाता जयबीर सिंह (अलवर)
अलवर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ ने विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा को पत्रकारों का दर्द समझकर उसे विधान परिषद में उठाने पर उन्हें बधाई दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने कहा है कि सदन में पत्रकारों के जिन मुद्दों पर चर्चा की गई है हमारा संगठन बहुत दिनों से अपने विभिन्न मंचो पर उठाता रहा है।
बधाई देने वालों में संगठन के देवरिया जिला अध्यक्ष श्यामानन्द पाण्डेय, गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डॉक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला, गोरखपुर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, पञ्चानन पाण्डेय, दिनेश कांत मिश्र, हरिदत्त शर्मा, आशीष मिश्रा जितेन्द्र गुप्ता, अलवर के जयबीर सिंह, छत्तीसगढ़ के प्रान्तीय अध्यक्ष सरदार मनविंदर सिंह, संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ अभिभावक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, संगठन के ही केंद्रीय मंत्री जनाब बशीर खान, अनुशासन एवं जांच प्रकोष्ठ के प्रान्तीय प्रभारी अरुण पाण्डेय, पत्रकार प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है और आशा व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी ऐसे मामलों को उठाकर पत्रकारों के हितों की बात करते रहेंगे।

Subscribe to my channel


