अपराधब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

मंडी अटेली में अज्ञातों ने बाइक जलाई घर से उठाकर कुछ दूर ले जाकर फुंका

पुलिस थाने से मात्र 200 मीटर दूर हुई वारदात

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल।2फरवरी

 मंडी अटेली में एक घर के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस मामले में पीड़ित बाइक मलिक ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटना की छानबीन कर रही है।

मंडी अटेली कस्बे में तहसील रोड पर बाइक के मालिक सेवानिवृत्ति मास्टर हनुमान जांगिड़ ने बताया कि बाइक हर रोज की भांति घर के बाहर खड़ी थी। सुबह देखा तो बाइक मौके पर नहीं मिली। आसपास देखा तो घर से थोड़ी दूर बाइक पूरी तरह जली मिली है। असामाजिक तत्वों ने बाइक का लाक तोड़कर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया है।

जली हुई बाइक मंडी अटेली पुलिस थाने से मात्र 200 मीटर दूर मिली है। 5 दिन पहले अटेली कस्बे में 10 दुकानों के ताले भी टूटे थे। कस्बे के लोगों ने बताया कि मस्जिद, थाना, तहसील, रेलवे स्टेशन आदि होने के बावजूद उस तरफ सीसीटीवी नहीं लगे हैं।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button