बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

संपूर्ण शरीर जांच शिविर का न्यायाधीश सिद्धार्थ द्वारा अवलोकन शनिवार रविवार को अंतिम दिवस

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

*संपूर्ण शरीर जांच शिविर का न्यायाधीश सिद्धार्थ द्वारा अवलोकन शनिवार रविवार को अंतिम दिवस* शहर के शास्त्रीचौक स्थित जैन सराय में महावीर इंटरनेशनल जोनल के तत्वावधान में महावीर इंटरनेशनल केंद्र व वीरा केंद्र बालोतरा के विशेष सहयोग से विश्वस्तरीय मुंबई की जांच लैब द्वारा 5 दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का अवलोकन न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि न्यायाधीश सिद्धार्थ, ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा ,महावीर इंटरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया, जॉन अध्यक्ष पवन नाहटा, सचिव जवेरीलाल मेहता, कोषाध्यक्ष सुरेश गोठी, विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष अशोक व्यास, वीरा केंद्र अध्यक्ष चंद्रा बालड, प्रमिला सालेचा, यशोदा बालड, हीरालाल प्रजापति, पारस गहलोत, महावीर लुक्कड़, भंवरलाल भंडारी, संतोष गर्ग आदि सदस्यो ने भगवान महावीर स्वामीजी व गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य परिचर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। प्रथम ही दिन में अपने पूरे शरीर की जांचों हेतु उत्साहित नगरवासियों की उमड़ी भीड़ को देखकर पदाधिकारी अगले दिन की व्यस्थाओ के प्रबन्धन में लग गए है। गौरतलब है कि लगातार आठवें वर्ष आयोजित हो रहे इस शिविर की चर्चाएं शहर भर में है, वहीं शनिवार व रविवार को अंतिम दिन होने से खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। संयोजक मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हे। व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ओर आमजन की जागरूकता उन्हें सुबह सुबह शिविर स्थल तक आने हेतु विवश कर रही है वंही जाँच टीम के सदस्यों द्वारा शिविर स्थल तक आने में असमर्थ वरिष्ठ जनों का जाँच हेतु सेम्पल घर जाकर लेना इस शिविर की सुविधाओं में चार चाँद लगा रहा है । पदाधिकारियों के अनुसार शनिवार व रविवार के दिन शिविर में जाँचो हेतु अंतिम 2 दिन का अवसर है। जाँच करवाने वाले व्यक्ति को भूखे पेट आना अनिवार्य रहेगा। शिविर में पूरे शरीर की करीब 70 जाँचो हेतु मात्र एक ब्लड सैंपल जाँच टीम के सदस्यों द्वारा लेकर वायुयान से प्रतिदिन मुंबई स्थित लेबोरेटरी भेजा जा रहा है अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जांच के पश्चात मरीजो को रिपोर्ट देकर परामर्श दिया जा रहा है। मुख्य रूप से पैकेज में विटामिन, लिवर ,किडनी ,थायराइड, त्रैमासिक शुगर, हार्ट, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया ,गठिया ,प्रोस्टेट आदि जांचे सम्मिलित है। सर्व समाज हेतु आयोजित किए जा रहे इस शिविर का उद्देश्य स्वस्थ क्षेत्रवासी के साथ ही सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना भी है, इसके विशेष सहयोगी वीरा केंद्र की पदाधिकारियों ने अधिकाधिक संख्या में पधारकर जनसमूह को लाभ लेने की अपील की, शिविर से संबंधित जानकारी हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर 7073777740,7073777790 24 घंटे चालू रखे गए है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button