बस्ती। कप्तानगंज विकास खण्ड अंतर्गत गढ़हा गौतम बी.आर.एस एकेडमी विद्यालय पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि चंद प्रकाश यादव विशिष्ट अतिथि हृदय राम एवं प्रबंधक रणधीर सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण किया गया एवं छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत एवं अथिति स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस दौरान बच्चों द्वारा देश भक्ति पर आधारित नाटक, एकांकी, भाषण, वाद विवाद, नृत्य, संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया गया।
मुख्य अतिथि चंद प्रकाश यादव ने कहा गणतंत्र दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 26 जनवरी को भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था। संविधान ने हर भारतीयों को देश में समानता का अवसर प्रदान किया है।
बी.आर.एस प्रबंधक रणधीर सिंह ने कहा कि जिन महापुरुषों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान की आहुति दी भारत को आजाद करवाया व देश की सीमाओं की रक्षा एवं आतंकवाद के साथ मुकाबला करते हुए शहीद हुए हैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। हमे इनके राह पर चल नेक कार्य करना चाहिए और मातृभूमि रक्षा हेतु हमेशा तत्पर रहना चाहिए मातृभूमि की रक्षा सर्वोपरि है।
छात्र -छात्रो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले को अतिथियो द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य साक्षी सिंह, डायरेक्टर प्रखर सिंह, संध्या दुबे, रवि मौर्य, पराची दुबे, रंजनी यादव, सोनाली, प्रशांत दुबे, कुलदीप सिंह सहित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय जनो की उपस्थिति रही।