देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वहरियाणा

दिव्य शोभा यात्रा से राम मय हुआ रामपुरा

 

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर खंड अटेली के गांव रामपुरा में युवाओं द्वारा अति दिव्य और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में यात्रा गांव के मंदिर बाबा आत्मदास जी प्रांगण से आरंभ होकर गांव के चारों तरफ होकर चौपाल से पड़ोसी गांव नावदी के मंदिर बाबा दाता साहब प्रांगण में संपन्न हुई,इस दौरान नावदी गांव में प्रवेश करते ही युवाओं व ग्रामीणों द्वारा शोभा यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया गया और उसमें शामिल होकर युवाओं द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन और उच्च आदर्शों का वहन कर समाज कल्याण और राष्ट्र निर्माण का अभिन्न अंग बनने का संकल्प लिया और नशे से दूर रहकर चरित्र निर्माण का संदेश दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button