बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आगाज
*यातायात नियमों का होगा व्यापक प्रचार प्रसार* *यातायात के नियमों की पालना हमारी नैतिक जिम्मेदारी - विधायक चौधरी*

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा, 15 जनवरी। पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
यह कार्यक्रम 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक चलाया जाएगा जिसके तहत नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी के साथ जागरुकता का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक डॉ अरुण चौधरी ने युवाओं को हेलमेट का वितरण करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है तथा इनकी पालना कर हम अपने और अपने परिवार को सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली हानि से सुरक्षित कर सकते है।
इस मौके पर उन्होंने वाहन चलाते समय उपयुक्त दस्तावेज साथ रखने, वाहन को अधिक क्षमता से भार नही ढोने, यात्री गाड़ी को सीट क्षमता के अनुसार संचालित करने, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे में वाहन नहीं चलाने तथा दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की बात कही।
उन्होंने दुर्घटना के समय प्रत्येक नागरिक को दुर्घटना ग्रसित व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर अपने कर्तव्य को निभाने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


