LIVE TVअपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कोटकासिम पुलिस की अवैध खनन माफियाओं पर कार्यवाही करते हुऐ अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर टॉली को किया जप्त

संवाददाता दीपक शर्मा

 

कोटकासिम पुलिस की अवैध खनन माफियाओं पर कार्यवाही करते हुऐ अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर टॉली को किया जप्त पुलिस थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा में थानाधिकारी श्री नंदलाल उ0नि0 के नैतृत्व में ईलाका थाना में अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर अंकुश लगाने व कार्यवाही करने बाबत विशेष टीम का गठन किया गया । ईलाका थाना में अवैध खनन तथा ईलाका थाना से अवैध खनन के वाहनों के गुजरने के स्थानों को विशेष रुप से चिन्हित किया गया । दिनांक 15.01.2024 को समय करीब 11-00 बजे थाना पुलिस की टीम को अवैध पत्थरों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के नागंल सालिया से बासनी की तरफ गुजरने की गौपनीय रुप से सूचना प्राप्त हुई जिस पर थाना कोटकासिम की पुलिस टीम द्वारा त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए नांगल सालिया पर नाकाबंदी शुरू की गई । करीब 11-30 बजे बासनी की तरफ से एक आयशर ट्रैक्टर बिना नम्बरी मय अवैध बजरी से भरी ट्रॉली के आया जिसे नांगल सालिया पर रुकवाया जाकर चालक मुलजिम धर्मपाल जाट से पूछताछ की गई जिस पर मुल्जिम धर्मपाल द्वारा बिना रवन्ना या कोई वैद्य दस्तावेज के अवैध रूप से बजरी का परिवहन करना पाया गया तथा अवैध बजरी से भरे वाहन ट्रैक्टर आयशर मय ट्रॉली को जप्त करने व मुल्जिम धर्मपाल जाट को.गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।

गिरफ्तारशुदा मुल्जिम:-

धर्मपाल पुत्र श्री प्रभुदयाल जाति जाट उम्र 38 साल निवासी करवास थाना पनियाला जिला कोटपुतली बहरोड__

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button