जम्मू कश्मीरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

हमे बिना किसी भेदभाव के निर्धन और ज़रुरतमंदों की सेवा करनी चाहिए … ज़ोरावर सिंह 

संवाददाता राजेश कुमार

पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने अपने ब्यान में कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे महान परोपकारी कार्य है। हर किसी दीन दुखी की सेवा करने के लिए हमेशा हमें तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा सभी को जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए और इस पुण्य के कार्य में सहयोग देने के लिए सबको प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें बिना किसी भेदभाव के हर धर्म, जाति, सम्प्रदाय के लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए तभी हम ईश्वर की कृपा के पात्र बनेंगे और हम सुख-समृद्धि और खुशी को हासिल कर सकेंगे क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है और हम यदि ईश्वर के बनाए लोगों की सेवा करेंगे तो हम वास्तव में ईश्वर की ही सेवा कर रहें होंगे, इसलिए हमें हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए और उनकी हर संभव सहायता करनी चाहिए ताकि वे अपनी जरूरतें पूरी कर सकें।

       उन्होंने कहा कि हमारा फ्रंट हमेशा गरीब व जरूरतमंद परिवार का खुद चयन करती है और हमारा फ्रंट क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों की सेवा के लिए वचनबद्ध है। उन्होने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही उनका लक्ष्य है।

इस मौके पर उनके साथ फ्रंट के सदस्य बशीर एहमद जटृ, धीरज रैणा,संजीव धई , बलविंदर कौर और इम्तियाज एहमद भी मौजूद थे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button