LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिव्यापार

खेती किसानी के सीजन में सरकारी गोदामो से यूरिया खाद गायब , कांग्रेस आर 0 टी0आई0 विभाग प्रदेश महासचिव महेंद्र श्रीवास्तव ने सरकार के ऊपर लगाया आरोप

दुकानों पर यूरिया खाद की कालाबाजारी शुरू  - पौने तीन सौ रुपये वाली यूरिया की बोरी , दुकानों पर पौने चार सौ में हो रही बिक्री

 

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

      बस्ती – किसानों की हितैषी होने का ढोल पीटने वाली प्रदेश की योगी सरकार के राम राज्य में किसानी के इस सीजन में सरकारी गोदामों से यूरिया खाद गायब हो गयी है और बाजार में कालाबाजारिए पौने तीन सौ रुपये बोरी के हिसाब से मिलने वाली यूरिया को पौने चार सौ रुपये प्रति बोरी बेंच रहे हैं । मजबूरी में किसान की गाढ़ी कमाई की लूट खुले बाजार में जारी है ।

             मिली जानकारी के अनुसार इस समय खेती किसानी के सीजन में गेहूँ व सरसो के सिंचाई का दौर चल रहा है । सिंचाई के बाद प्रयोग की जाने वाली यूरिया खाद सरकारी गोदामों से गायब है । बाजार के दुकानदार पौने तीन सौ रुपये में मिलने वाली यूरिया की बोरी को पौने चार सौ में खुलेआम बेंच रहे हैं । इसकी सुधि लेने वाला कोई नही है कि क्यों आखिर यूरिया खाद की कालाबाजारी क्यों की जा रही है । यूँ तो प्रदेश सरकार किसानों का हितैषी होने का स्वांग रच रही है परन्तु किसानी के सीजन में सरकारी गोदामों से यूरिया खाद का गायब होना इस बात का संकेत है कि वास्तव में सरकार किसानों की हितैषी नहीं है बल्कि कालाबाजारियों से मिली हुई है जिसके कारण सरकारी गोदामो से यूरिया खाद नदारद है और किसानो की गाढ़ी कमाई कालाबाजारियों के हाथ लुट रही है । यह जानकारी कांग्रेस आर टी आई विभाग के प्रदेश महासचिव बस्ती गोरखपुर मंडल प्रभारी महेंद्र श्रीवास्तव ने मीडिया को विज्ञप्ति जारी कर दिया है। कांग्रेस नेता महेंद्र श्रीवास्तव ने वर्तमान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार द्वारा कालेबाजारियों पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो हम किसानों के हित में धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की होंगी ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button