अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
लूट में व्यस्त जनपद का स्वास्थ्य महकमा , संविदाकर्मी बने मोहरा
_पब्लिक डायग्नोस्टिक की जाँच से जुड़ा मामला_ _संविदाकर्मी सच्चिदानन्द चौरसिया व सुधीर यादव बने जाँच अधिकारी_ _लूटपाट गैंग के अगुआ हैं एसीएमओ डा० ए०के० मिश्रा_

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती संवाददाता – जाँच के नाम पर जनपद के स्वास्थ्य महकमा में लूटपाट जारी है । शासनादेशों को दरकिनार कर राजपत्रित अधिकारियों के बजाय संविदाकर्मियों की टीम बनाकर जाँच के नाम पर लूटपाट की जा रही है । अपने हिस्से की मलाई लेकर जिम्मेदार भी चुप्पी साधे हुए हैं ।
प्राप्त समाचार के अनुसार विगत दिनांक 27.11.2023 को समय 7.15 बजे पब्लिक डायग्नोस्टिक सेंटर निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानपुर का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0के0 मिश्रा , नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव व संविदाकर्मी सच्चिदानन्द चौरसिया व सुधीर यादव की टीम ने किया । जाँच टीम में शामिल संविदाकर्मी सच्चिदानन्द चौरसिया व सुधीर यादव जिनका कार्य वैक्सीनेशन एवं डाटा फीडिंग से जुड़ा है वे भी जाँच अधिकारी बनकर डा0 ए0के0 मिश्रा की लूटपाट टीम का बखूबी सहयोग कर रहे हैं । जनपद में नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० ए0के0 मिश्रा की कार्य प्रणाली अक्सर चर्चाओं में बनी रहती है । डा0 ए0के0 मिश्रा की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला अधिकारी बस्ती को पत्र लिखकर डा0 ए0 के0 मिश्रा का प्रभार हटाने व कार्यवाही हेतु शासन को संदर्भित करने का अनुरोध किया है । जाँच हेतु नियम विरुद्ध टीम बनाने व जनपद में स्वास्थ्य विभाग की फजीहत कराने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती पर प्रश्न चिन्ह लगना लाजिमी है । पूरे प्रकरण पर जानकारी लेने हेतु जब संवाददाता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती से बात करना चाहा तो उनका फोन नाट रीचएबुल होने के कारण बात नहीं हो सकी ।
Subscribe to my channel


