LIVE TVअलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मुंडावर में मनाया माता सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस के साथ साथ मनाया मजदूर विकाश संघ की तीसरी वर्ष गांठ

संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) अलवर

मजदूर विकाश संघ के संस्थापक ताराचंद जाटव व विधि सलाकार एडवोकेट देवेश कुमार ने आज महिला शिक्षा के जनक माता सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस पर माता सावित्री बाई फुले छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको नमन किया गया। और उनकी संघर्ष भरी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगो को अवगत कराया गया ।किस प्रकार से माता सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा को लेकर कितना संघर्ष किया। बताया की जब माता सावित्री बाई फुले पढ़ाने जाति थी तो लोग उसपर कीचड़ फेक किया करते थे ताकि वो पढ़ने के बजाय वापिस अपने घर चली जाए लेकिन उसके विपरीत माता सावित्री बाई फुले अलग से एक जोड़ी कपड़े अपने साथ लेकर जाति थी ताकि वहां पर जाकर कीचड़ में सने हुए कपड़े को बदलकर पढ़ाया जा सके।ओर आज पहली महिला शिक्षिका के रूप में अपने नाम का परचम लहराया।साथ ही मजदूर विकाश संघ की तीसरी वर्ष गांठ भी विधि सलाहकार एडवोकेट देवेश कुमार के कार्यालय मुंडावर पर मनाई गई।जिसमे कुछ अहम मुद्दों पर सभी पदाधिकारी के उपस्थिति में चर्चा कर कुछ विशेष मुद्दों पर सहमति दी गई। जिसमें अधिवक्ता पैनल बनाए जाना मजदूरों को दुर्घटना में आर्थिक मदद दिलाना वालंटियर के लिए ₹5000 का इमरजेंसी फंड दिए जाना जिससे उसकी आकस्मिक समस्या में समाधान हो सके जल्दी ही श्रम शक्ति योजना को लागू किया जाएगा वह कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को शिक्षा सुधार हेतु अलग से क्लासेस लगाना आदि इस मौके पर संस्थापक ताराचंद जाटव, जिला अध्यक्ष राधेश्याम,विधि सलाहकार एडवोकेट देवेश कुमार, सुरेश कुमार, पवन कुमार ,कुलदीप भारतीय , अमित कुमार , नीरज चौधरी ,भुनेश कुमार, मुकेश गुर्जर पीयूष गोयल आदि एडवोकेट बार संघ मुंडावर के अनेको लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


