बालोतरा, 02 जनवरी। प्रदेश में ट्रक ऑपरेटरों और चालकों की हडताल को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने बताया कि हिट एंड रन कानून के नए प्रावधानों के चलते वाहन चालकों की ओर से हडताल को देखते हुुए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। ट्रक चालक यूनियन प्रतिनिधियों कानून को लेकर जनहित की भावनाओं को लेकर आश्वत किया गया।
इस बैठक में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ड्राईवर यूनियन, गैस एजेन्सी, पैट्रोल पम्प, दूध डेयरी, सब्जी मण्डी आदि विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने कहा कि ड्राईवर्स की हड़ताल के कारण आमजन को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं हो इस हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए तथा ड्राईवर्स यूनियन के प्रतिनिधियों को कानून अभी तक लागू नहीं होने तथा इसके प्रावधान जनहित में होने बाबत समझाईश की गयी। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को आश्वत किया गया कि वे अपने वाहनों को निरन्तर संचालित रखे। उनके वाहन चालकों को तथा वाहनों को पूर्व सुरक्षा पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदान की जावेगी। गैस एजेन्सी तथा पैट्रोल पम्प के एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सप्लाई को बाधित नहीं होने हेतु कहा गया तथा उनके वाहनों को सुरक्षा हेतु सुनिश्चित किया गया। डीजल-पैट्रोल की सप्लाई जोधपुर से तथा गैस सिलेण्डर अजमेेर से बालोतरा आते हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके वाहनों को पुलिस पुख्ता सुरक्षा देने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ऑयल कम्पनी के जोधपुर स्थित अधिकारियों तथा अजमेर गैस फिटिंग स्टेशन पर जिला कलक्टर स्तर से सप्लाई कर आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था कराई गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने गैस और पैट्रोल पम्प डीलर्स को आश्वत किया कि आपके सप्लाई के ट्रकों को पुलिस सुरक्षा के साथ गंतव्य स्थान तक पहूंचाने में पुलिस पूरी मदद करेगी। साथ पुलिस अधीक्षक ने हडताल पर चल रहे ट्रक ऑपरेटर से अपील की हैं कि वे कानून की मंशा को समझे।
बैठक में जिला रसद अधिकारी खेमाराम, जिला परिवहन विभाग से निरीक्षक दीपक कुमार के साथ-साथ ट्रांसपोर्टर यूनियन के पदाधिकारी, पैट्रोल पम्प डीलर्स, गैंस ऐजेंसी मालिक मौजूद रहे।