एक जनवरी 2024 से होगा लागू सेवारत और मृत जेसीओ, एनसीओ व जवान (नौ सेना व वायु सेना में इसके समतुल्य रैंक) और इनके समतुल्य रैंक की विधवाओं के दो पुत्र या पुत्रियों को शिक्षा अनुदान में भी बढ़ोतरी की गई है। यह एक जनवरी 2024 से लागू होगा। छठी से दसवीं तक के शिक्षा अनुदान को 15 सौ से छह हजार किया गया है। बुक ग्रांट भी बढ़ाया गया स्नातक प्रथम व तृतीय वर्ष के लिए एक हजार से तीन हजार, मास्टर डिग्री या विधि प्रथम वर्ष के लिए दो हजार से बढ़कर तीन हजार, डिप्लोमा (अभियंत्रण) के लिए दो हजार से बढ़कर तीन हजार और बीएड के लिए 15 सौ से तीन हजार रुपए बुक ग्रांट किया गया है।