देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को जारी किया कारण बताओ नोटिस

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
*विकसित भारत संकल्प यात्रा*
*जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को जारी किया कारण बताओ नोटिस*
बालोतरा, 26 दिसंबर। पंचायत समिति बायतु की ग्राम पंचायत बायतु चिमनजी व ग्राम पंचायत हेमजी का तला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत कैम्प आयोजन किया गया। कैम्प में पेयजल एवं पानी से संबंधित जल जीवन मिशन की समस्याएँ ग्रामीणों ने प्रस्तुत की, परन्तु जल जीवन मिशन से संबंधित कोई अधिकारी और कर्मचारी कैम्प स्थल पर उपस्थित नहीं था। जिस कारण से शिविर में शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका।
जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने संज्ञान लेते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही तत्काल प्रभाव से आगामी शिविरों में जल जीवन मिशन से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिविरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति के संबंध में संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उपरोक्त कार्य में बरती गई लापरवाही के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आगामी तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण के अभाव में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Subscribe to my channel


