अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

राम के नाम पर दिखावा करने वाले बहुत लोग हैं लेकिन राम भगवान के दिखाए हुए रास्ते पर चलने वाले लोग बहुत कम है- गुरुदेव भास्कर

 

जयबीर सिंह पत्रकार (कोटकासिम)

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में सत्संग प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहां की राम भगवान के नाम पर दिखावा करने से कुछ नहीं होगा जब तक हम राम भगवान के कार्य नहीं करेंगे राम भगवान के दिखाए हुए रास्ते पर नहीं चलेंगे और जीवन में गुण नहीं उतरेंगे जब तक राम भगवान की दया प्राप्त नहीं हो सकती! उन्होंने कहा हमें राम भगवान की सच्ची पूजा करने की जरूरत है दिखावा से दूर रहने की जरूरत है! गुरुदेव ने सभी से राम भगवान के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया और कहा राम भगवान की दया उनको मिलती है जो अच्छे इंसान बनते हैं और प्रभु की भक्ति में लीन रहते हैं! उन्होंने कहा भगवान के भक्तों के अंदर बुराइयां नहीं होती और वह अच्छे कार्य करते हैं भ्रष्टाचार कभी नहीं कर सकते! बहुत सारे लोग राम भगवान के सामने दीपक फूल माला चढ़ाते हैं जय बोलते हैं लेकिन अपने मां-बाप को दुखों के आंसू देते हैं!मां-बाप सास ससुर की इज्जत नहीं करते ऐसे लोगों को भगवान की दया कभी नहीं मिल सकती!इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button