LIVE TVखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

भिवाड़ी. रविवार को जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस संगोष्ठी की अध्यक्षता की व इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान प्रतिनिधि प्रवेंद्र कुमार शर्मा थे।

संगोष्ठी में उपभोक्ता हितो व अधिकारों के संरक्षण पर चर्चा की गई जिसमें राजस्थान उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष आर के सिद्ध, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश काबंटा, शिक्षाविद महावीर चौधरी, योगेश चौधरी व विनोद बलेचा ने अपने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर जिला कलक्टर श्री ढाका ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून का वास्तविक लाभ आम ग्राहक व किसानों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक है कि इनका पर्याप्त प्रचार प्रसार हो।

कार्यक्रम के अंत में संगोष्ठी के आयोजन में जिला रसद अधिकारी प्रशांत यादव ने विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम का संचालन गुरुदत्त शर्मा ने किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button