LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

जिला अधिकारी ने लाइफ लाइन अस्पताल को बंद करने का दिया निर्देश

अस्पताल में लगातार हो रही मौतों का जिला अधिकारी ने लिया संज्ञान

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

बस्ती संवाददाता – जनपद स्तर पर स्थापित लाइफ लाइन अस्पताल लगातार हो रही बच्चों की मौत को लेकर चर्चा में आया । बच्चों की लगातार हो मौतों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने आन्दोलन चलाया था परन्तु अस्पताल पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पायी थी परन्तु जब मीडिय के माध्यम से मामला जिला अधिकारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने सख्ती दिखाते हुए अस्पताल के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया है । जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने बताया है कि लाइफ लाइन हॉस्पिटल में नवजात गहन चिकित्सा इकाई तत्काल बंद करने तथा उनके विरुद्ध एफआईआर करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार इनके विरुद्ध मुकदमा करा सकता है, इसके लिए पुलिस विभाग को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में नवजात गहन चिकित्सा इकाई अवैध रूप से संचालित पाई गई है। इसका कोई रजिस्ट्रेशन अस्पताल के द्वारा नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया से रिपोर्ट भेज कर परामर्श मांगा गया है। वहां से रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button