LIVE TVखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तिजारा नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों पर बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारियो ने सड़कों पर अतिक्रमण कर आम रास्ता बाधित कर रखा है। जिला कलेक्टर खैरथल तिजारा हनुमान मल ढाका के निर्देशानुसार नगर परिषद क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के निर्देशों की पालना में नगर परिषद तिजारा के कनिष्ठ अभियंता अतिक्रमण निरोधक दस्ते के साथ विकास पथ मार्ग से अतिक्रमण हटाते देखे गए। संबंधित अधिकारी सौरभ जैन कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद से इस संबंध में वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क पर काफी अरसे से ठेले वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है, जिसे जिला प्रशासन के निर्देश पर हटाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरे नगर परिषद क्षेत्र में चलाया जाएगा, अब सड़कों पर ठेले या अन्य किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अतिकृमियों को हिदायत दी जा रही है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करना पाया जाएगा तो नगर परिषद तिजारा की ओर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। नगर परिषद अतिक्रमण निरोधी दस्ते द्वारा आज भी अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।

Subscribe to my channel


