
संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा 1971 की ऐतिहासिक जीत के नायक रहे भारतीय सेना के सभी शहीदों व जवानो के साहस क़ो याद किया गया!
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि 1971 में भारत ने पाकिस्तान पर विजय हासिल की थी इसके साथ ही आज ही के दिन पाकिस्तान के लगभग 93000 सैनिको ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था!दवे ने कहा कि इस युद्ध में भारतीय सेना के लगभग 4000 सैनिक शहीद हुए व 10000 सैनिक घायल हुए थे,पाकिस्तानी सेना के जनरल ए ए नियाजी खान ने अपना आत्म समर्पण भारतीय सेना की अगुवाई कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने किया था व इस युद्ध का नेतृत्व फिल्ड मार्शल मानिक शॉ कर रहे थे !इसलिए आज के ऐतिहासिक दिन क़ो विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है!कृष्णा सेवा संस्थान कोषाध्यक्ष आनंद दवे ने बताया कि संस्थान ने आज विजय दिवस के दिन सैनिको के सम्मान में आज का कार्यक्रम रखा है!हम सभी सदस्य उन शहीद सैनिको क़ो नमनः करते है साथ ही जिन सैनिको ने इस युद्ध में भाग लिया और भारत क़ो जीत दिलाई उन सभी सैनिको के हम ऋणी है व दिल से उनके सम्मान में आज का कार्यक्रम रखा गया है!इस अवसर पर कृष्णा सेवा संस्थान के मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास,ग्रामीण प्रभारी राजू माली,कमलेश सोनी,रामसिंह राजपुरोहित,दिनेश,रामसिंह राजपुरोहित,अभिषेक रमेश सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे!

Subscribe to my channel


