LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा विकास क़ो लेकर कृष्णा सेवा संस्थान ने दिए सुझाव

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
बालोतरा जिला कलेक्टर राजेंद्र विजय द्वारा बालोतरा विकास क़ो लेकर सुझाव मांगे गए थे जिसको देखते हुए कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा कई सुझाव दिए गए!
कृष्णा सेवा संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी व सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि संस्थान द्वारा बालोतरा की समस्याओं व विकास कार्यों के सुझाव क़ो लेकर पहले भी कई बार प्रशाशन क़ो अवगत करवाया गया था इस बार जिला कलेक्टर राजेंद्र विजय ने बहुत ही अच्छी पहल करते हुए सुझाव मांगे गए है जिसमें संस्थान ने लिखित में अपने सुझाव दिए है!संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा पूर्व में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत क़ो भी लूणी नदी के विकास हेतु ज्ञापन सौपा था लेकिन इस बार जिला कलेक्टर ने इस समस्या क़ो गंभीरता से लिया है जो कि सराहनीय है संस्थान द्वारा बालोतरा शहर के विकास व समस्याओं के समाधान हेतु कई बार ज्ञापन दिए गए है इस बार संस्थान द्वारा लूणी नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने,रिंग रोड़ का विकास,हरियाली व पार्क निर्माण, फुट पाथ बनाने,बालोतरा शहर में लगे नाश्ते की चौपाटी क़ो नदी किनारे शिफ्ट करने,दीनदयाल पार्क व महावीर पार्क की साफ सफाई करने,ज्योतिबा फुले स्टेडियम क़ो मरम्मत व विकसित करने सहित कई सुझाव दिए गए है!जिला कलेक्टर राजेंद्र विजय ने कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि संस्थान हमेशा सेवा के प्रत्येक प्रकल्प में अपनी भूमिका निभा रही है!भामाशाह जवाहर हुंडिया ने कहा कि संस्थान के सदस्य कलेक्टर राजेंद्र विजय की इस पहल की सराहना करते है और हमें आशा है कि वो दिए गए सुझावों पर गंभीरता से निर्णय लेंगे और बालोतरा की जनता क़ो नई सौगात देंगे!इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष दांती गौतम चौपड़ा,उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित,कोषाध्यक्ष आनंद दवे,कमलेश सोनी,संगठन मंत्री जवेरीलाल मेहता,हीरालाल प्रजापत,विमल मालवीय,राजेश सांखला सहित सदस्य मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


