LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापारशिक्षा

जनपद के 25 माटीकला के कारीगरों/कुम्हारों को दिया गया प्रशिक्षण

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजनान्तर्गत जनपद के 25 माटीकला के कारीगरों/कुम्हारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य, मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र एम.जेड. खान ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिसम्बर 2023 तक चलेगा। इस कार्यकम में 1 महिला एवं 24 पुरूष प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।

      उन्होने बताया कि प्रशिक्षार्थियों को आधुनिक विद्युत चालित चाक चलाने, श्रीलक्ष्मी-गणेश की मूर्ति बनाने, विभिन्न प्रकार के खिलौने, मिट्टी के वर्तन, गिलास, कुकर, तवा, कढ़ाई, सुराही बनाने एवं मूर्तियों के पंेटिंग व सजावट की जानकारी मास्टर ट्रेनर सीताराम द्वारा दिया जा रहा है। कुम्हारों/प्रजापति समाज हेतु ’उ.प्र. माटीकला बोर्ड’ द्वारा संचालित योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी प्रधान सहायक दुर्गा प्रसाद द्वारा दी गयी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सीताराम प्रजापति, गणेश प्रजापति व रामनिवास गुप्ता, रामगुलाम, सुजीत कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button