
आज दिनांक 01/12/2023 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर बीकानेर नेटवर्क फॉर पीपुल्स लिविंग विथ एच्. आई .वी संस्थान द्वारा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुथार ने माननीय सचिव महोदय रैना शर्मा, जिला विधिक एंव सेवा प्राधिकरण, बीकानेर, श्रीमान एल.डी.पंवार जी उप-निदेशक महोदय, सामाजिक एंव न्याय अधिकारिता विभाग, बीकानेर , एआरटी प्लस सेंटर के सीनियर मेडिकल ऑफिसर श्रीमान डॉ. बी.एल. हटीला जी और जिला क्षय रोग विभाग के डॉक्टर जयदीप पूनिया जी को रेड रिबन लगाकर की, इसी क्रम में एआरटी प्लस सेंटर के एआरटी के अन्य सहयोगी स्टाफ को रेड रिबन लगाकर एचआईवी से संक्रमित समुदाय को आमजन की तरह बिना भेदभाव के समानता के साथ जीवन जीने का संदेश दिया |
माननीय सचिव महोदय, जिला विधिक एंव सेवा प्राधिकरण, बीकानेर रैना शर्मा द्वारा विश्व एड्स दिवस के इस विशेष अवसर पर, संदेश दिया कि हमें मिलकर काम करना होगा ताकि हम एचआईवी/एड्स से संघर्ष करने के लिए एक शक्तिशाली और समर्थ समुदाय बना सकें। नेतृत्व का अर्थ है सहयोग, सजगता, और एकजुटता का आदान-प्रदान करना। हम सभी को इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विहान कार्यक्रम के कार्यक्रम समन्वयक विक्रम सिंह ने बताया की प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स मनाया जाता है जिसका उद्देश्य एचआईवी /एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संक्रमण के प्रसार को कम करना, , इस वर्ष 35वें “विश्व एड्स दिवस” मना रहे है जिसका उद्देश्य “समुदाय को नेतृत्व करने दें” है, जो हमारे समुदाय को मिलकर एड्स से निपटने के लिए सशक्त बनाने का संकल्प है।
श्रीमान एल.डी.पंवार जी माननीय उप-निदेशक महोदय, सामाजिक एंव न्याय अधिकारिता विभाग, बीकानेर द्वारा विश्व एड्स दिवस के इस अवसर पर ,एड्स के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाने के लिए संदेश दिया की हमें अपने समुदाय में शिक्षा, समर्थन, और संबंध बनाए रखने में योगदान करना चाहिए, नए संबंध बनाना, सहयोग करना, और एक दूसरे का समर्थन करना हमें एक मजबूत साझेदारी की ओर ले जाएगा जिससे हम एचआईवी के साथ जीने वाले व्यक्तियों को सहायता पहुँचा सकते हैं।
संस्था कोषाध्यक्ष डी.एल. स्वामी ने कहा की एचआईवी संक्रमित समुदाय को भी आमजन की तरह स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ मिले, एचआईवी संक्रमण के कारण एचआईवी/एड्स समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओ से वंचित किया जाता है, इस असमानताओ को समाप्त करना है, इससे ही एड्स को समाप्त कर, महामारी को समाप्त कर सकते है, समुदाय को समानपूर्ण व्यवहार कर, समान अधिकार देने से समुदाय को एचआईवी के साथ उपचारपूर्ण करते हुये जीवन जीने का होसला मिलेगा, संस्थान इसी दिशा में कार्य करते हुए एचआईवी से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करते हुए एचआईवी/एड्स समुदाय के लिए भेदभाव रहित वातावरण उपलब्ध करवा समुदाय को मुख्यधारा में शामिल कर रहा है |
एचआईवी/एड्स से संक्रमित समुदाय के साथ होने वाली असमानताओ और भेदभाव के कारण, एआरटी उपचार छोड़ देते है, जिसके कारण संक्रमित समुदाय के व्यक्ति बिना उपचार के कारण उनकी अवस्था एड्स में बदल जाती, जिसके कारण वो मुर्त्यु को प्राप्त हो जाते है, इसलिए असमानताओ को समाप्त करके ही एड्स रूपी महामारी को खत्म किया जा सकता है |
एआरटी के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. बी.एल. हटीला और काउंसलर चंदेर्मुखी हर्ष ने कहा की एचआईवी के कारण अगर भेदभाव और असमानता का व्यवहार होता है तो तुरंत उनके ध्यान में लाया जाये, जिससे की समय पर उनका निवारण कर उपचार पर जोड़ा जा सके, एआरटी सेंटर समुदाय के हित के लिये और गुणवर्तापूर्ण जीवन देने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है |
आज के इस कार्यकम में संस्था अध्यक्ष लक्ष्मी सुथार,सचिव प्रेमचंद जोशी, कोषाध्यक्ष डी.एल. स्वामी, ए.आर.टी. स्टाफ से ताहिर रियाज़, मो. अब्दुल हमीद, चद्रमुखी हर्ष, ललित नारायण शर्मा, केसर सिंह, मोहम्मद फारुक, हरदीप कौर विहान प्रोजेक्ट के कोऑर्डिनेटर श्रीमान विक्रम सिंह, प्रतिमा तिवारी, उपस्थित थे लक्ष्मी सुथार
अध्यक्ष

Subscribe to my channel


