देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल में बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*नारनौल में बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन*
नारनौल के मौहल्ला पुरानी मंडी में धूमधाम से बेटी के जन्म लेने पर कुआं पूजन किया गया। एकतरफ लिंगानुपात के मामले में जिला महेंद्रगढ़ रेड जोन में चल रहा है, वहीं पुरानी मंडी में आशा वर्कर माया देवी पत्नी तीर्थ कुमार के यहां पौती होने पर धूमधाम से कुआं पूजन समारोह एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
*इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया। वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुके संजय यादव ने कन्या जन्म पर कुआं पूजन करने पर 11 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की।*
गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को कांता पत्नी मनीष ने कन्या को जन्म दिया था, जिसका नामकरण अनाया के नाम से किया गया। आंगनबाड़ी वर्कर गीता देवी ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ की लिंगानुपात के मामले में स्थिति बेहद खराब है। यह समाज के मात्थे पर कलंक है तथा इस कलंक को सभी को मिलकर मिटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि माताएं संकल्प लें कि वह अपनी कौख में पल रही बच्चियों को किसी भी सूरत में अवैध रूप से गर्भपात करवाकर नहीं मारेंगी।
*इस मौके पर पवन, प्रमोद, लोकेश, दिनेश एवं तीर्थ कुमार आदि मौजूद थे।*

Subscribe to my channel


