खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

तिजारा विधानसभा से आसपा प्रत्याशी उदमीराम पोसवाल ने कहा जनता को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना मेरा पहला लक्ष्य

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा विधानसभा से आसपा प्रत्याशी उदमीराम पोसवाल ने कहा जनता को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना मेरा पहला लक्ष्य

तिजारा विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी उदमीराम पोसवाल ने आज तिजारा उपखंड अधिकारी अनूप सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र दर्ज किया। नामांकन दर्ज करने से पूर्व आसपा प्रत्याशी उदमीराम पोसवाल ने अपने कार्यालय बुरहेड़ा से एक विशाल रैली का आयोजन किया, यह रैली कार्यालय से शुरू होकर तिजारा कस्बे के सार्वजनिक श्री बगीची दूधाधारी के हनुमान मंदिर परिसर में नामांकन रैली सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। श्री दूधाधारी के प्रांगण में आयोजित इस रैली को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी उदमीराम पोसवाल ने कहा कि तिजारा विधानसभा की जनता की सेवा करना चाहता हूं, और जनता ने कांग्रेस और भाजपा सहित बसपा के जनप्रतिनिधियों का भी शासन देख लिया है। अगर जनता ने मुझे चुना तो मैं तिजारा विधानसभा क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का पूर्ण प्रयास करूंगा। नामांकन रैली को निरंजन लाल सेन, विक्की जाटव, मदनलाल गुर्जर, प्रीतम पहाड़िया, देवेंद्र कुमार आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया, और लोगों से आसपा प्रत्याशी उदमीराम पोसवाल को अपना मत और समर्थन देने की अपील की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button