ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान
भिवाड़ी नगर परिषद सभापति शीशराम तंवर व उपसभापति बलजीत दायमा सहित कई कई पार्षद रविवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी नगर परिषद सभापति शीशराम तंवर व उपसभापति बलजीत दायमा सहित कई कई पार्षद रविवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बन गया है। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जल्द ही कई कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ की मौजूदगी में रविवार को भिवाड़ी के आलमपुर मंदिर के पास इन नेताओं के पार्टी ज्वायआयोजित कार्यक्रम में भाजपा सदस्यता ग्रहण कफाई दलबदल करने वालों में सभापति शीशराम तंवर, उपसभापति बलजीत दायमा, बीएमए के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन मित्तल, पार्षद जगपाल दायमा, सुनील, टेकचंद, जितेंद्र तंवर, राजकुमार, लालाराम उर्फ रामचन्दर, अशोक यादव,महेंद्र, नीरज चंदेला, शिवदान सिंह, नरेश दायमा, खेमचंद, ऋषि, संजय कराहना, अनीश दायमा के अलावा पूर्व पार्षद जगपाल दायमा एवं नितिन तंवर सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

Subscribe to my channel


