अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

किशनगढ़ बास से रामहेत सिंह यादव को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा मिठाइयां बांट कर हवन कर मनाई खुशियाँ

 संवाददाता (जयबीर सिंह )

 

रामहेत सिंह यादव ने गुरुदेव भास्कर के स्थान पर पहुंच कर लिया आशीर्वाद

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा किशनगढ़ बास से रामहेत सिंह यादव को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने सत्संग परिवार के साथ मिठाईयां बांटकर हवन कर मनाई खुशियां! इस अवसर पर रामेहत सिंह यादव गुरुदेव भास्कर के स्थान पर पहुंचे और चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया! रामेहत सिंह यादव ने कहा गुरुदेव भास्कर का आशीर्वाद मेरे साथ है यह मुझ पर भगवान की बहुत बड़ी कृपा है!उन्होंने कहा जन कल्याण को समर्पित रहा हूं और तन मन धन से हमेशा समाज सेवा और जनकल्याण का कार्य कर्ता रहूंगा और सभी को साथ लेकर चलूंगा! इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा रामहेत सिंह यादव महान आदमी और अच्छी छवि रखते हैं समाज कल्याण के लिए और सनातन धर्म के लिए हमेशा कार्य करते हैं हमें ऐसे अच्छे लोगों का साथ देना चाहिए! गुरुदेव और भक्तों ने रामहेत सिंह यादव को माला पहनाकर मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं दी! गुरुदेव ने कहा रामेहत सिंह यादव हमारे भक्त हैं और वर्षों से जन कल्याण का कार्य कर रहे हैं हम पूर्ण रूप से इनके साथ हैं और ऐसे ही लोगों को राजनीति में आना चाहिए! इस दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, भागीरथ भारद्वाज, राजेश कुमार,भजन गायक कालू राजा, वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी, प्रेम गुप्ता, मुकेश सैनी, मीडिया प्रभारी पवन योगी, ग्यारसी राम सैनी, हीरालाल लखेरा, कालू पंच, राजू सैनी, विजेंद्र प्रजापत, पंकज पवार,राहुल प्रजापत, संजय प्रजापत सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और कस्बे वासी मौजूद रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button