बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने जोधपुर संभाग की संगठनात्मक बैठक में लिया भाग

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जोधपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में संभाग की 33 सीटों के पदाधिकारियों के आयोजित बैठक में भाग लिया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने
बताया कि आयोजित जोधपुर संभाग की संगठनात्मक बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केन्द्रीय मंत्री शेखावत, केन्द्रीय
कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पाली सांसद पीपी चौधरी अन्य वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला।जे पी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सब कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्य करना है।नड्डा ने कहा कि राजस्थान का यह चुनाव वर्ष 2024 में केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।जोधपुर संभाग की संगठनात्मक बैठक में बालोतरा जिले से पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल,पूर्व विधायक कानसिंह कोठड़ी जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, जिला महामंत्री
अमराराम सुंदेशा सहित जोधपुर शहर, जोधपुर देहात उत्तर, जोधपुर देहात दक्षिण, पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा, बालेसर के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक,
संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, आईटी प्रमुख, प्रकोष्ठ, विभाग के राष्ट्रीय संयोजक, सह-संयोजक, बुद्धि
जीवी सहसंयोजक, विभिन्न विभागों के संयोजक, सहसंयोजक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री,पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,
विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी सम्मिलित हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधि, जिला के पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के संयोजक, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के कार्यकर्ता सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


