अपराधउत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़
कुठौंद थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में जुआ खेलते छह जुआरी गिरफ्तार

संवाददाता मोनू शर्मा जालौन
कुठौंद जालौन, कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालौन पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा द्वारा चलाए जा रहे अभियान अपराध रोकथाम अबैध जुआ सट्टा, गांजा तस्करी, शराब तस्करी, अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा है अभियान के अंतर्गत कुठौंद थाना पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली सूचना के आधार पर कुठौद थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार प्रजापति के कुशल नेतृत्व में कुठौंद थाना पुलिस ने धराना पेट्रोल पंप के पीछे बीहड़ के पास से नैनापुर के पास छापा मार कर 6 जुआरिओ को मय ताश की गड्डी सहित जुआ खेलते पकड़ लिया तथा मौके पर 52 पत्ते ताश व फड़ से बत्तीस सौ रुपए नगद तथा जमा तलाशी पर नौ सौ अस्सी रुपए मिले । गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक खेमचंद्र , उप निरीक्षक सोनू श्रीवास्तव, कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल उपेंद्र, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, आदि ने जुआरियों को पकड़ कर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार प्रजापति की जब से कुठौंद थाने में नियुक्ति हुई तो उन्होंने छोटे से ही कार्यकाल में चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर राज्जीय गिरोह को सर्विलांस टीम के साथ माल सहित गिरफ्तार करके बहुत बड़ी सफलता हासिल की थी तथा कई वांछित अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है कुठौंद थाना पुलिस द्वारा रात में लगातार गस्त करने कुठौंद थाना क्षेत्र में शांति व्याप्त है
Subscribe to my channel


