ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थानशिक्षा

विधायक ने किया भिवाड़ी कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास 4.50 करोड़ रुपये से बनेगा भवन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

विधायक ने किया भिवाड़ी कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास 4.50 करोड़ रुपये से बनेगा भवन

भिवाड़ी- तिजारा विधायक संदीप यादव ने भिवाड़ी नगर परिषद में विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया इस दौरान विधायक संदीप यादव ने भिवाड़ी में खुलवाए गए कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण एवं नए भवन का शिलान्यास भी किया भिवाड़ी करने महाविद्यालय का नया भवन 4.50 करोड़ रुपए की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा तैयार कर कन्या महाविद्यालय के लिए समर्पित कर दिया जाएगा जिससे औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में वर्षों पुरानी चली आ रही कन्या महाविद्यालय की मांग पूरी हुई है इसके भवन का कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विधायक संदीप यादव ने नगर परिषद भिवाड़ी में सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई गई डामरीकरण एवं सीसी सड़कों का लोकार्पण किया, ये सभी सड़के 7 करोड रुपए से बनाई गई है इसके साथ ही विधायक ने 10 करोड रुपए से नई बनने वाली सड़कों का भी शिलान्यास किया, एवं नगर परिषद भिवाड़ी के द्वारा कराए गए कर्यो का भी लोकार्पण व शिलान्यास किया, जिनका कार्य राशि रुपये 9.96 करोड़ रुपये से कराए जा रहा है जिसमे से 1 करोड़ रुपये के कार्यो का शिलान्यास व 8.96 करोड़ रुपये के कार्यो का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विधायक ने बीड़ा के द्वारा कराए जा रहे पार्क का भी उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद भिवाड़ी शीशराम तंवर ने की। इस दौरान उप सभापति बलजीत दायमा, आयुक्त सुरेश मीणा, नगर परिषद तिजारा सभापति झब्बूराम सैनी, कृषि मंडी तिजारा चेयरमैन सरजीत मेघवाल, टपूकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान, वाइस चेयरमैन जेपी यादव, पार्षद प्रीतम, हवासिंह, नरेन्द्र पटेल, बबली भिदुदी, सुरेंद्र फौजी, प्रवीण तंवर, नीरज चंदेला, पूर्व सरपंच धनीराम, जगदीश मेघवाल सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि गण व लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button