ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षास्वास्थ्यहरियाणा

रक्तदान से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि इससे दूसरे लोगों को भी जीवनदान मिलता है ओमप्रकाश यादव मंत्री

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

    रक्तदान से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि इससे दूसरे लोगों को भी जीवनदान मिलता है ओमप्रकाश यादव मंत्री

*महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में चाणक्य एकेडमी में रक्तदान एवं स्वास्थ्य सुविधा आयोजित*

*कैंप में 60 यूनिट किया रक्तदान एकत्रित, 205 लोगों की स्वास्थ्य जांच*

                मानव जीवन में रक्तदान की महत्वपूर्णता व्यक्ति के स्वास्थ्य और समाज के लिए आवश्यक है। रक्तदान करने से न केवल अपने शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, बल्कि इससे दूसरे लोगों को भी जीवनदान मिलता है। 

            *यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में रेडक्रॉस समिति व चाणक्य एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में चाणक्य एकेडमी में आयोजित रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चाणक्य एकेडमी के अध्यक्ष किशन सिंह ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी मौजूद थी।*

                मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि रक्तदान करने से हम अपने शरीर में अधिक रक्त प्रवाह को बनाए रख सकते हैं और इससे हमारा शरीर ताजगी और ऊर्जा से भरा रहता है। रक्तदान मस्तिष्क को तरोताजगी और पोषण प्रदान करता है, जिससे हमें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार महसूस होता है। उन्होंने कहा कि हमें रक्तदान के प्रति सक्रिय रहना चाहिए और अपनी भूमिका निभानी चाहिए ताकि हम स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकें।

             *श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग व जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल की ओर से की जा रही मानव सेवा की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप निरंतर लगाते रहने चाहिए। रक्तदान व निशुल्क जांच स्वास्थ्य शिविर में 60 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया तथा 205 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की।*

          इस कैंप के सफल आयोजन के लिए जिला रेडक्रॉस समिति से डा. एसपी सिंह, डा. नीरू, डा. रूचि, डा. पूनम सैनी, डा. अनील, टेकचंद यादव, काउंसलर डा. हंसराज गुर्जर व प्रबंधक मनोज मित्तल ने अपना सहयोग दिया। कैंप में आए हुए सभी सम्मानित लोगों को चाणक्य एकेडमी के निदेशक गगन यादव, सुभाष लाठर व डिप्टी मैनेजर मनोज यादव ने धन्यवाद किया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button