ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारहरियाणा
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) स्कीम की गर्वनिंग बोर्ड की बैठक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*डीसी ने प्रगतिशील किसानों के कार्य को सराहा,ऑर्गेनिक फार्मिंग व उन्नत खेती पर रहा फोकस*
*किसान प्रशिक्षण शिविर, किसानों के दौरे, फॉर्म स्कूल तथा किसान वैज्ञानिक गोष्ठियों का प्लान किया तैयार*
*गोबर बैंक जैसी योजना पर विचार करें कृषि अधिकारी*
किसानों को कृषि प्रौद्योगिकी से जोड़ने तथा उन्नत खेती करने को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) भी उनमें से एक अहम योजना है। कृषि तथा इससे जुड़े सभी विभाग जिला में प्रगतिशील किसान तैयार करें ताकि कृषि क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए यह व्यवसाय फायदे का सौदा बने।
*यह बात उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) स्कीम की गर्वनिंग बोर्ड की बैठक में कही। इस बैठक में एक साल में हुए सभी मदों मेंं खर्च का ब्यौरा दिया गया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान वर्ष 2023-24 के लिए बजट की डिमांड रखी गई। इस दौरान उपायुक्त ने प्रगतिशील किसानों के साथ बातचीत की तथा उनकी हौसला अफजाई की। इस योजना के तहत किसान प्रशिक्षण शिविर, किसानों के दौरे, फॉर्म स्कूल तथा किसान वैज्ञानिक गोष्टी के अलावा विभिन्न गतिविधियां चलाई जाती हैं।*
उपायुक्त ने प्रगतिशील किसानों से आह्वान किया कि वे अन्य किसानों को भी खेती से जुड़े अन्य व्यवसायिक कार्यों के बारे में बताएं। उन्होंने राष्ट्रपति अवार्ड विजेता प्रगतिशील किसान नीतू यादव द्वारा की जा रही ऑर्गेनिक फार्मिंग की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज उन्नत खेती का जमाना है।

Subscribe to my channel


