*थाना भीरा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटना का ‘ऑपरेशन दृष्टि’ के अंतर्गत क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की मदद से सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तों को चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली सहित गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद मे अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 15.09.2023 को थाना भीरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए *ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की मदद से* 02 नफर अभियुक्तों पवन पुत्र हीरालाल व हीरालाल पुत्र रामासरे को चोरी के 01 अदद ट्रैक्टर मय 02 अदद ट्रालियों व थाना क्षेत्र में उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा की गई अन्य चोरियों से संबंधित माल को बेचकर शेष बचे 2,700 रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पवन उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू भी बरामद किया गया है, जिसके संबंध में थाना भीरा पर मु0अ0सं0 457/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1-पवन पुत्र हीरालाल नि0 ग्राम कस्बा व थाना भीरा जनपद खीरी
2-हीरालाल पुत्र रामासरे नि0 ग्राम कस्बा व थाना भीरा जनपद खीरी