LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

Basti news बेलवरिया गांव में डकैती की कोशिश: सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों का खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती 

हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव में डकैती करने पहुंचे बदमाश श्रंगीनारी के रास्ते से होकर गुजरे हैं। इस बात की जानकारी मंदिर में लगे सीसीटीवी में फुटेज से मिली है। सूत्रों का कहना है कि उसी रास्ते से आने का सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है।

बस्ती जिले में बेलवरिया की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। जिस तरह से बदमाश पहले दरवाजा खटखटाते हैं, और न खुलने पर बल प्रयोग करके खोल लेते हैं, उससे लोग डरे हुए हैं। माना जा रहा है कि घर के आसपास के लोगों ने दिलेरी न दिखाई होती तो बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब हो गए होते।

सीओ शेषमणि उपाध्याय और एसएचओ राना देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बदमाशों ने महिला व उसकी बेटी को चाकू से नहीं मारा गया है। वे चोरी की नीयत से आए थे। हाथापाई में सबको चोट आ गई। मामले में छानबीन की जा रही है।

गांव के लोगों का कहना है कि जिस तरह से बेखौफ होकर बदमाश पहुंचे थे, उससे लगता है कि वे पहले से ही पूरी जानकारी कर चुके थे। लोगों ने बताया कि गांव में बिजली कटने के बाद वे दाखिल हुए थे। गांव में रोज रात को एक बजे बिजली कटती है। उसके बाद एक घंटे बाद आती है। इस बात की बदमाशों को जानकारी थी। इसीलिए वह ऐसे समय पहुंचे जब बिजली नहीं थी।

बदमाशों को यह भी जानकारी थी कि बजरंगी प्रजापति के घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है। इसलिए कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर मुख्य दरवाजे पर जा धमके। वे इतने बेखौफ थे कि पहले दरवाजा खटखटाकर खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा न खुलने पर बल प्रयोग करके दरवाजा खुलवाया। अंदर से जब संदूक लेकर भागने लगे तो महिला ने प्रतिरोध किया। इस पर उसके ऊपर हमला कर दिया।

श्रंगीनारी मंदिर के फुटेज में दिखे बदमाश
हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव में डकैती करने पहुंचे बदमाश श्रंगीनारी के रास्ते से होकर गुजरे हैं। इस बात की जानकारी मंदिर में लगे सीसीटीवी में फुटेज से मिली है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button