आज चांद पर चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग पर आजाद चौक युवा संगठन नारनौल द्वारा आजाद चौक परिसर में लड्डू बाटकर एवं पटाखें चलाकर तथा खुशी से तिरंगा झंडा लहराकर खुशी का इजहार किया गया।
*संगठन के प्रधान लोकेश शर्मा ने बताया कि हिंदुस्तान के सभी वैज्ञानिकों के सफल प्रयास से आज भारत का विश्व में बहुत बड़ा नाम हुआ है और एक अपनी अलग पहचान बनी है। खुशी की इस घड़ी में भाई गौतम सैनी, मुकेश जैन,अशोक सैनी ,संजय सैनी, मोहित जिंदल ,भगत सिंह और संगठन के संरक्षक विजय जिंदल जी मौजूद थे।*