श्री उमेशचन्द्र दत्ता आई.पी.एस., महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज, जयपुर एवं श्री सुरेन्द्र सिंह आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला खैरथल- तिजारा के निर्देशन एवं श्री सुरेश कुमार आर. पी. एस.वृताधिकारी वृत किशनगढ – बास के निकटतम पर्यवेक्षण में सीमा चौधरी उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ततारपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध शराब धरपकड़ अभियान में तत्परता से कार्यवाही करते हुये 89 पव्वे अवैध देशी शराब सहित आरोपी सत्यवीर को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही विवरणः- अवैध शराब धरपकड़ अभियान में निरन्तर व प्रभावी कार्यवाही करते हुये ईलाका थाना ततारपुर के ग्राम सोरखा कलां में 89 पव्वे अवैध देशी शराब कब्जे में रखकर विक्रय करते हुये आरोपी सत्यवीर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर बाद तफ्तीश गिरफ्तार शुदा मुलजिम सत्यवीर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल करवाया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
1. सत्यवीर पुत्र श्री हरदयाल जाति जाट उम्र 45 साल निवासी जिन्दोली थाना ततारपुर जिला खैरथल – तिजारा
जब्तशुदा माल- 89 पव्वे अवैध देशी शराब
गठित टीम-
01-सीमा चौधरी उ.नि., थानाधिकारी पुलिस थाना ततारपुर