LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा
तिजारा पंचायत समिति में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत, बांटे जा रहे हैं पात्र व्यक्तियों को मोबाइल फोन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
तिजारा पंचायत समिति प्रांगण में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा पात्र व्यक्तियों को, मोबाइल फोन का वितरण किया जा रहा है! प्रदेश की महिला चिरंजीवी योजना में पंजीकृत परिवार की मुखिया, विधवा, एकल पेंशन प्राप्तकर्ता, राजकीय विद्यालय की कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत छात्रा अथवा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा, मनरेगा में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाली परिवार की मुखिया, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 50 दिवस पूर्ण करने वाली परिवार की मुखिया अथवा राजकीय आईटीआई में अध्ययनरत छात्रा में से किसी एक श्रेणी में होना चाहिए, तथा महिला के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए! अभी पंचायत समिति में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के मोबाइल वितरण का कार्य किया जा रहा है! मोबाइल वितरण योजना के प्रोग्रामर संजय जैन ने बताया की 10 अगस्त से मोबाइल वितरण का कार्य किया जा रहा है, और आज दोपहर तक करीब 250 मोबाइल का वितरण किया जा चुका है! ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को मोबाइल का वितरण किया जा सके, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं! वही किसी भी परेशानी से बचने के लिए राजीव गांधी सेवा मित्र हर संभव लोगों की मदद कर रहे हैं! ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कोई परेशानी ना हो! तिजारा विधानसभा के सभी पंचायत के लोगों को सूचना पहुंचाने का कार्य हल्का पटवारी तथा ग्रामसेवक आदि के द्वारा किया जा रहा है, साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर टोल फ्री नंबर 181 पर संपर्क किया जा सकता है!

Subscribe to my channel


