LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

जिला स्पेशल टीम भिवाडी की नशीली प्रतिबंधित दवा तस्करो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही

नशे के लिये काम ली जाने वाली प्रतिबंधित दवा की शीशी बेचते दो व्यक्ति गिरफ्तार

 

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

• हरियाणा से लाकर चौपानकी ईलाके में वर्ना गाडी में रखकर की जा रही थी सप्लाई

•

ONEREX COUGH SYRUP 100ML की 358 शीशीयो सहित वाहन हुण्डई वर्ना कार जप्त -:कार्यवाही:-

दिनांक 17.08.2023 को श्री दारासिंह उ०नि० मय डीएसटी टीम जाप्ता के गस्त औधोगिक क्षेत्र चौपानकी करते हुये समय 7.40 पीएम पर जोडिया मेव कट के सामने पहुचे जहा पर एक हुण्डई वर्ना गाडी नम्बर एचआर 96 ए 8292 संदिग्ध अवस्था में खड़ी हुई दिखाई दी जिसके आस पास दो व्यक्ति घुमते दिखाई दिये जिस पर मन थानाधिकारी मय हमराहीयान के गाडी वर्ना के पास पहुचे तो दोनो शख्स आनन फानन में गाड़ी में बैठकर जाने लगे जिनको संदेह होने पर तत्परता से पकडा तथा दोनो का नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम जैकमदीन पुत्र श्री कारीगर जाति मेव उम्र 36 साल निवासी जोडिया मेव थाना चौपानकी जिला अलवर तथा दुसरे ने अपना नाम शौकीन पुत्र शेरमौहम्मद जाति मेव उम्र 25 साल निवासी ढिढारा पुलिस थाना सदर तावडू जिला नूह मेवात हरियाणा होना बताया। उक्त शक्सान से एकान्त जगह पर खड़े रहने का कारण पूछा तो कोई भी संतोष पूर्ण जवाब नही दिया संदेह होने पर हुण्डई वर्ना कार नम्बर एचआर 96 ए 8292 को चैक किया तो गाडी की डिग्गी में एक प्लास्टिक के कटटा जिसका मुह डोरी से बंधा हुआ मिला जिस पर उक्त शक्सान के सामने प्लास्टिक कट्टा को खोला तो कट्टे के अन्दर ONEREX COUGH SYRUP 100ML वाली दवाई की तरल पदार्थ से भरी कुल 358 शीशी मिली। जिनकी वास्तविकता जाँच हेतु मौके पर औषधि नियन्त्रण अधिकारी अलवर को तलब किया । औषधि नियन्त्रणअधिकारी श्री विष्णु कुमार शर्मा ने शक्सान जैकमदीन व शौकीन के कब्जे में मिली शीशीयों का निरीक्षण कर अपनी जांच रिपोर्ट में अंकित किया कि शक्सान जैकमदीन व शौकीन के कब्जे में मिली कुल 358 शीशीयों में प्रत्येक शीशी 100 ML तरल पदार्थ से भरी पैक है।

जिनका निरीक्षण करने पर उनके LABEL CLAIM के अनुसार सभी 358 शीशीयों पर ONEREX COUGH SYRUP 100ML अंकित पाया गया तथा प्रत्येक शीशी में कोडीन फोस्फेट नारकोटिक घटक मौजूद है। (10 MG IN EACH 5 ML) जो कि NDPS CATEGORY में आता है। जिसका दुरूपयोग नशे के रूप में किये जाने की सम्भावना है। जिसका अवैध संग्रह एवं विक्रय NDPS ACT की धारा 8 / 21 व 8 / 22 एनडीपीएस के तहत दण्डनीय अपराध कि श्रेणी मे आना पाया जाने पर आरोपियान जैकमदीन व शौकीन के कब्जे में मिली सभी 358शीशीयो को उसी प्लास्टिक के कटटे में रखकर शील्ड मोहर कर बतौर वजह सबूत जरिये फर्द जप्त कर मुलजिमान जैकमदीन पुत्र श्री कारीगर जाति मेव उम्र 36 साल निवासी जोडिया मेव थाना चौपानकी जिला अलवर व शौकीन पुत्र शेरमौहम्मद जाति मेव उम्र 25 साल निवासी ढिढारा पुलिस थाना सदर तावडू जिला नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तारी किया जाकर वापसी थाना पर चौपानकी मे मुकदमा नम्बर 216 / 2023 धारा 8/21 व 8 / 22 एनडीपीएस एक्ट मे कायम कर मुल्जिमान से अनुसंधान जारी है।

          -: गिरफ्तार शुदा मुल्जिमानः-

• जैकमदीन पुत्र श्री कारीगर जाति मेव उम्र 36 साल निवासी जोडिया मेव थाना चौपानकी जिला अलवर

•

शौकीन पुत्र शेरमौहम्मद जाति मेव उम्र 25 साल निवासी ढिढारा पुलिस थाना सदर तावडू जिला नूह हरियाणा

           – गठित टीम के सदस्य:-

1. श्री दारा सिह उ0नि0 प्रभारी डीएसटी भिवाडी / थानाधिकारी चौपानकी

2. श्री जसवत सिंह एएसआई डीएसटी भिवाडी

3. श्री मन्दीप सिंह हैड कानि. 176 डीएसटी भिवाडी

4. श्री सुनील हैड कानि 220 डीएसटी भिवाडी

5. श्री योगेश हैड कानि. 221 डीएसटी भिवाडी

6. श्री ओमप्रकाश हैड कानि. 88 डीएसटी भिवाडी

7. श्री गोपीचन्द कानि. 526 डीएसटी भिवाडी

8. श्री रामसिह कानि. पुलिस थाना चौपानकी

9. श्री कृष्ण कुमार कानि 717 साईबर सैल भिवाडी

           -विशेष भूमिकाः-

श्री मन्दीप सिंह हैड कानि. 176 डीएसटी भिवाडी की विशेष भूमिका रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button