LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया: नए एसपी और इंफ्रास्ट्रक्चर समस्याओं का समाधान की दिशा में बी आई आई ए और रीको के सहयोग से संवाद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण लांबा एवं प्रतिनिधि मंडल ने भिवाड़ी में नए एसपी साहब श्री करण शर्मा का आज गुलदस्ते से स्वागत सम्मान किया एवं एडिशनल एसपी श्री दिलीप सैनी का भी गुलदस्ते से स्वागत सम्मान किया, आज ही बी आई आई ए संस्थान में मासिक बैठक हुई अपराह्न 3:30 बजे, इंडस्ट्री से संबंधित ज्वलंत समस्याओं एवं उनके निवारण हेतु बहुत अच्छा वार्तालाप एवं डिस्कशन हुआ, वहीं रीको भिवाड़ी से वरिष्ठ अधिकारी श्री जी के शर्मा एवं श्री डी के अग्रवाल को मीटिंग में बुलाया हुआ था उनसे भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के इंफ्रास्ट्रक्चर नाले नालिया रोड्स एवं बिजली कनेक्टिविटी पर काफी चर्चा हुई और प्रभावशाली समाधान के लिए बी आई आई ए प्रतिदिन मंडल एवं रीको दोनों ने मिलकर समाधान निकाला और रीको ने आज आश्वासन दिया कि थोड़ा समय लग रहा है लेकिन अगले 3 महीने में भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया की रोड्स एवं लाइट कनेक्टिविटी की समस्या का परमानेंट समाधान हो जाएगा रोड्स वगैरह बहुत अच्छे हो जाएंगे
इस मौके पर सचिव श्री हरीश गौड़, ट्रेजर श्री मुकेश शर्मा, श्री हरिराम शर्मा श्री ओपी अग्रवाल श्री सत्येंद्र चौहान श्री सुरेश अग्रवाल श्री विपिन चौधरी श्री तरसेम चौधरी एवं इंडस्ट्रीज से बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button