LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

नर्सेज का कार्य बहिष्कार आज भी 2 घण्टे जारी रहा

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

*राजस्थान संयुक्त नर्सेज़ संघर्ष समिति के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 16 अगस्त से जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों में सुबह 8 से 10 बजे तक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया जा रहा है । कार्य बहिष्कार में समस्त स्टाफ ने सरकार से नाराजगी जाहिर की । सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी में भी समस्त नर्सिंग स्टाफ ने बिना जान की परवाह किये सरकार का पूरा साथ दिया उसके उपरान्त भी सरकार का कोई सकारात्मक रुख मांग को देख कर नहीं आया।कार्य बहिष्कार के समय आपातकालीन विभाग सुचारू रूप से चालू रहा।*

   *राज्य सरकार द्वारा नर्सेज की जायज मांगों व शांतिपूर्ण आन्दोलन को नजर अंदाज करने के कारण तथा सयुंक्त नर्सेज संघर्ष समिति के प्रदेशव्यापी आव्हान पर आज लगातार पिछले एक माह से सभी चिकित्सालय यथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,ट्रॉमा सेंटर एवं जिला चिकित्सालय,भिवाडी पर सुबह 8 से 10 बजे तक दो घण्टे 11 सूत्रीय माँगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया गया।*

            *यूटीबी नर्सेज जिलाध्यक्ष मन्जीत यादव ने बताया कि आज 24 अगस्त तक राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति अलवर के बैनर तले य़ह कार्य बहिष्कार चालू रहेगा। दिनांक 25 अगस्त को जयपुर मे महापड़ाव रहेगा । अगर मांगो को सरकार द्वारा जल्दी ही पूरा नहीं किया गया तो समूचे राजस्थान की नर्सेज जयपुर की कूच करेगी। *

         *कार्य बहिष्कार में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अरुण सोनी,नरेश यादव,कृष्णा यादव,मौसम चौधरी,मनीषा यादव, बबली,बबीता, दीपिका मान,ज्योति भारद्वाज, कृष्ण, सौरभ,दुर्गेश, नीतू यादव,प्रियंका चौधरी, राकेश, बलवंत एवं अनेक नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहे।*

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button