
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस जिला भिवाडी श्री करन शर्मा द्वारा 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाईन, भिवाडी एवं कार्यालय श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला भिवाडी पर झण्डारोहण कर अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी । उत्कृत कार्य के लिए श्री सुजीत शंकर (आई.पी.एस), वृताधिकारी वृत भिवाडी को एवं श्री योगेश हैड कानि. नं. 221 को राजस्थान पुलिस के सर्वोच्च सम्मान डी.जी.पी. डिस्क अवार्ड से किया सम्मानित । इस मौके पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान् डी.जी.पी साहब के संदेश को पढ़कर सुनाया । इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सैनी, श्री सुजीत शंकर (आई.पी.एस), श्री राजकुमार राजोरा आरपीएस, श्री करनी सिंह पुलिस निरीक्षक, श्री राजेश गजराज पुलिस उपनिरीक्षक समस्त थानो के थानाधिकारी रहे मौजूद ।

Subscribe to my channel


