LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी पुलिस की शानदार कामयाबी 

 संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट

 

 तुरमल कॉलोनी, मंशा चौक भिवाडी से अपहरण की गई 6 वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची को मात्र 15 घण्टे मे किया दस्तयाब ।

बच्ची का अपहरण करने वाले पडौसी पति पत्नी को भी किया दस्तयाब ।

श्री करन शर्मा (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, भिवाडी के निर्देशानुसार श्री दिलीप कुमार सैनी (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भिवाडी व श्री सुजीत शंकर(आई.पी.एस.) सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त भिवाडी के निकटतम सुपरविजन व श्री विरेन्द्रपाल पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना भिवाडी के नेतृत्व में कल दिनांक 13.08.2023 को तुरमल कॉलोनी भिवाडी से अपहरण की गई 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची को दस्तयाब किया गया है। 

 घटना :- कल दिनांक 13.08.2023 को श्री विक्रमसिंह निवासी मंशा चौक तुरमल कॉलोनी भिवाडी ने थाना भिवाडी पर उपस्थित आकर सूचना दी कि मेरी 6 साल की लडकी कॉलोनी मे बच्चों के साथ खेल रही थी, जो करीब 03.00 पी.एम. के बाद कॉलोनी से कहीं चली गई है, मेरी बेटी मंदबुद्धि है। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 475 / 2023 धारा 363 भादस0 मे कायम किया गया ।

 कार्यवाही:- घटना के सम्बंध मे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाकर प्राप्त निर्देशानुसार प्रकरण हाजा की अनुसंधान अधिकारी सुश्री प्रकिता उपनिरीक्षक मय जाप्ता को परिवादी के मकान पर भेजकर आसपास निवासरत किरायेदारों से पूछताछ की गई तो जानकारी मे आया कि कॉलोनी के ही एक कमरे मे निवासरत मोहित व उसकी पत्नी किरण शाम के 3.00 बजे से अपने कमरे पर नही थे जो देर रात को घर पर आये है। जिस पर किरण व मोहित से थानाधिकारी भिवाडी द्वारा गहनता से पूछताछ की गई तो बच्ची को मोटरसाईकिल पर बिठाकर अपनी रिश्तेदारी ग्राम उजवा, जाफरपुर, नई दिल्ली मे छोडकर आना बताया। जिस पर श्रीमती प्रकिता उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर बच्ची की तलाश हेतू रवाना किया गया।

गठित पुलिस टीम मोहित व परिजनों को हमराह लेकरा अविलम्ब ग्राम उजवा,थाना जाफरपुर, नई दिल्ली पहुंचकर मोहित बताए अनुसार किरण की बहन के घर पहुंचे,जहां घर के अन्दर बैठी हुई बच्ची को परिवादी श्री विक्रमसिंह व उसके परिजनो ने अपनी बच्ची होना पहचान किया, जिस पर बच्ची को दस्तयाब किया गया।

 दस्तयाब आरोपी:- प्रकरण मे आरोपी 1. मोहित पुत्र ठाकुरलाल जाति विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी डमडे थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ उत्तराखण्ड हाल तुरमल कॉलोनी, मंशा चौक

भिवाडी 2. किरण पत्नी मोहित उम्र 35 साल निवासी हरैया थाना कप्तानगंज जिला बस्ती उत्तरप्रदेश हाल तुरमल कॉलोनी मंशा चौक भिवाडी को दस्तयाब किया गया हैं जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

               टीम सदस्य

1. श्री विरेन्द्रपाल पुलिस निरीक्षक

2. श्रीमती प्रकिता उपनिरीक्षक

उक्त कार्यवाही मे निम्न पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों का योगदान रहा है

थानाधिकारी, पुलिस थाना भिवाडी

पुलिस थाना भिवाडी

3. श्री कालूराम शर्मा एच सी न० 87 – पुलिस थाना भिवाडी

4. श्री संदीप कानि० न० 1032 – पुलिस थाना भिवाडी

–

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button