पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी सामान एवं तलाश वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09.08.2023 को थाना निघासन पुलिस द्वारा निघासन-ढखेरवा मार्ग पर स्थित गुरुद्वारे के पीछे झाड़ियों में पीपल के पेड़ के नीचे चोरी गये सामान का बंटवारा कर रहे 02 अभियुक्त 1.अरुन कनौजिया पुत्र रंजीत कनौजिया निवासी झण्डी रोड नानकनगर कस्बा व थाना निघासन जनपद खीरी 2.राना सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम मूडाबुजुर्ग प्रतापगढ़ थाना निघासन जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया है। मौके से चोरी किये गये सामान की बरामदगी हुई है। इस चोरी की घटना के सम्बन्ध में दिनांक 08.08.2023 को वादी श्री गनेश गुप्ता पुत्र श्रीराम निवासी वार्ड नंबर 10 नानक नगर झण्डी रोड कस्बा व थाना निघासन जनपद खीरी की तहरीरी सूचना पर थाना निघासन पर मु0अ0सं0 507/23 धारा 457/380/411 भा0दं0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत था। गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1.अरुन कनौजिया पुत्र रंजीत कनौजिया निवासी झण्डी रोड नानकनगर कस्बा व थाना निघासन जनपद खीरी
2.राना सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम मूडाबुजुर्ग प्रतापगढ़ थाना निघासन जनपद खीरी
*अभियुक्तों से बरामदगी का विवरण –*
01 अदद स्टेन्डिंग फैन, 01 अदद टेबिल फैन, 01 अदद गाइन्डर, 01 अदद 05kg बाट, 01 अदद रन्दा, 01 अदद लोहे की आरी, 01 अदद बसूली, 05 अदद ½ फिट लम्बे लोहे के पाईप के टुकड़े, 01 अदद फोनपे QR कोड, 01 अदद भारत पे QR कोड